मूर्तिजापुर: मूर्तिजापुर पंचायत समित में 26 पद रिक्त, कामकाज प्रभावित

मूर्तिजापुर पंचायत समित में 26 पद रिक्त, कामकाज प्रभावित
  • मूर्तिजापुर पंचायत समित में कुछ पद रिक्त
  • प्रभावित हो रहा है कामकाज

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर. पंचायत राज व्यवस्था में प्रमुख पंचायत समिति अंतर्गत अर्थात मूर्तिजापुर पंचायत समिति का कामकाज कर्मचारियों के रिक्त पदो से प्रभावित होने का चित्र पंचायत समिति में देखने को मिल रहा है। इसका जिम्मेदार कौन? पंचायत राज व्यवस्था में पंचायत समिति को विशेष महत्त्व है और तहसील के विकास की जिम्मेदारी यह प्रत्यक्ष तरीके से पंचायत समिति पर है। लेकिन अधिकारी व महत्व के कर्मचारी के अभाव से कामकाज प्रभावित हो रहा है। विकास कार्य पर इसका विपरित परिणाम हो रहा है। लेकिन दुख की बात यह कि वरिष्ठ प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि इस संदर्भ में अनदेखी कर रहे है। इस ओर जानबुझकर अनदेखी की जा रही है या और कुछ यह संशोधन का विषय यह मात्र निश्चित है। स्थानीय पंचायत समिति में कुल २४ संवर्ग है। इसमें कुल ६८ पद मंजूर है। जिसमें से ४३ पद भर चुके ह तथा २५ पद रिक्त है। विस्तार अधिकारी एक पद रिक्त है। शाखा अभियंता दोनो पद रिक्त है तथा कनिष्ठ अभियंता का एक पद रिक्त है। स्थापत्य अभियंता सहाय्यक तीन पदाों में से एक पद रिक्त है। आरोग्य पर्यवेक्षक दो पदों में से एक पद रिक्त है तथा विस्तार अधिकारी पंचायत दो में से एक पद रिक्त है।

विस्तार अधिकारी शिक्षा तीन पदों में से एक पद रिक्त है। वरिष्ठ सहाय्यक मंत्रालयीन चार पदों में से पैकी एक पद रिक्त है तथा कनिष्ठ सहाय्यक मंत्रालयीन दस पदों में से चार पद रिक्त है। कनिष्ठ सहाय्यक लेखा यह एक ही पद है। यह भी रिक्त है। परिचारक के आठ पद मंजूर है उसमें से दो पद रिक्त है। सहायक से लेकर संवर्धन विकास अधिाकरी के दो पद मंजूर होकर दो पद रिक्त है। पशुधन पर्यवेक्षक की छह पदे मंजूर होकर एक पद रिक्त है। पट्टी बंधक एक ही पद मंजूर होकर वह भी रिक्त है। परिचर पशुसंवर्धन विभाग के नौ पद मंजूर हुए है। लेकिन इस विभाग में पांच पद रिक्त है। कुलमिलाकर देखा जाए तो पंचायत समिति में कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी न होने से लगभग सभी कामकाज ठप पड़ा हुआ है। नियुक्तिया प्रतिनियुक्तिया यह सभी उपमुख्याधिकारी जिला परिषद अकोला के अधिनस्त है उनकी यहां इस ओर अनदेखी हो रही है।

Created On :   27 Dec 2023 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story