Sona - Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानें 15 अक्टूबर को क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानें 15 अक्टूबर को क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है
  • 22 कैरेट सोने का भाव भी 71,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है
  • चांदी की तो इसका भाव 95,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत नवरात्रि से ही हो जाती है, लेकिन खास तौर पर दिवाली से पहले सोना-चांदी (Gold- Silver) की खरीददारी में तेजी देखने को मिलती है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह कि, आज (15 अक्टूबर 2024, मंगलवार) लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में हल्की कमी देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में करीब 270 रुपए तक की गिरावट आई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोने का भाव भी 71,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गए हैं। बात करें चांदी की तो इसका भाव 95,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, जानकारों की मानें तो सोना और चांदी के भाव में दीवाली तक तेजी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चैन्नई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

गुरुग्राम में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

71,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

77,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी का रेट

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसमें कल बंद के मुकाबले करीब 500 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट आई है। जिसके बाद इसका भाव 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   15 Oct 2024 5:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story