गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 336 और निफ्टी 95 अंक लुढ़का

By - Bhaskar Hindi |29 Nov 2019 12:13 PM IST
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 336 और निफ्टी 95 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 336.36 अंकों या -0.82% की गिरावट के साथ 40793.81 पर और निफ्टी 95.1 अंकों या -0.78% की गिरावट के साथ 12056.05 पर बंद हुआ है।
यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, गेल, ज़ी एंट, टाइटन, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी रही। जबकि टाटा स्टील, भारती इंफ्राटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, एसबीआई और आरआईएल में गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। इस बीच, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार हुआ।
Created On :   29 Nov 2019 9:27 AM IST
Next Story