गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 215.76 और निफ्टी 54 अंक लुढ़का

By - Bhaskar Hindi |22 Nov 2019 11:35 AM IST
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 215.76 और निफ्टी 54 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स 215.76 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 40359.41 पर और निफ्टी 54 अंक या 0.45% गिरकर 11914.40 पर बंद हुआ।
निफ्टी पर भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस और यूपीएल के शेयरों में गिरावट रही। जबकि आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, ज़ी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरल फ्रंट में आईटी, एफएमसीजी, बैंक में बिकवाली देखी गई, जबकि मेटल, ऑटो और एनर्जी में खरीदारी हुई।
Created On :   22 Nov 2019 10:19 AM IST
Next Story