गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 167 और निफ्टी 58 अंक लुढ़का

- सेंसेक्स 167.17 अंकों की गिरावट के साथ 38
- 822.57 पर
- जबकि निफ्टी 58.70 अंकों की गिरावट के साथ 11
- 512.50 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन और आखिरी दिन आज शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 167.17 अंकों की गिरावट के साथ 38,822.57 पर, जबकि निफ्टी 58.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,512.50 पर बंद हुआ। लगभग 975 शेयरों में तेजी, 1519 शेयरों में गिरावट और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि,वेदांत, इंडसइंड बैंक, येस बैंक, जी एंटरटेनमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स मेटल, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, बैंक और आईटी निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप भी निचले स्तर पर बंद हुए।
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 396.22 अंक बढ़कर 38,989.74 पर, जबकि निफ्टी 131 अंक बढ़कर 11,571.20 अंक पर बंद हुआ। लगभग 1260 शेयरों में तेजी, 1236 शेयरों में गिरावट और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
Created On :   27 Sept 2019 9:28 AM IST