तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 52.16 और निफ्टी 6.10 अंक चढ़ा

By - Bhaskar Hindi |19 Aug 2019 11:21 AM IST
तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 52.16 और निफ्टी 6.10 अंक चढ़ा
हाईलाइट
- सेंसेक्स 52.16 अंक बढ़कर 37
- 402.49 पर
- जबकि निफ्टी 6.10 अंक बढ़कर 11
- 053.90 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 52.16 अंक बढ़कर 37,402.49 पर और निफ्टी 6.10 अंक बढ़कर 11,053.90 पर बंद हुआ। लगभग 1265 शेयरों में तेजी रही, 1209 शेयरों में गिरावट रही और 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और गेल निफ्टी के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि सन फार्मा, टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक और विप्रो के शेयरों में तेजी रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में ऑटो, एफएमसीजी और मेटल में बिकवाली का दबाव देखा गया, जबकि इंफ्रा, आईटी और फार्मा में खरीदारी देखने को मिली।
Created On :   19 Aug 2019 9:36 AM IST
Next Story