तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 66.40 अंक चढ़ा और निफ्टी 11600 पर

By - Bhaskar Hindi |19 Jun 2019 12:02 PM IST
तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 66.40 अंक चढ़ा और निफ्टी 11600 पर
हाईलाइट
- सेंसेक्स 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 39112.74 पर और निफ्टी 11691.50 पर सपाट बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 39112.74 पर और निफ्टी 11691.50 पर सपाट बंद हुआ है। लगभग 703 शेयरों में तेजी है, 1847 शेयरों में गिरावट है और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टाटा स्टील, ज़ी एंटरटेनमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और टाइटन कंपनी के शेयरों में तेजी रही। जबकि, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, यूपीएल, अदानी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल के अलावा फार्मा, इंफ्रा, आईटी और ऑटो सभी गिरावट में बंद हुए।
Created On :   19 Jun 2019 9:29 AM IST
Next Story