सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,278 के पार खुला

By - Bhaskar Hindi |30 Dec 2019 4:11 AM IST
सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,278 के पार खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.77 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 41685.91 पर और निफ्टी 32.20 अंक या 0.26% की तेजी के साथ 12278 पर खुला है। करीब 530 शेयरों में तेजी, 191 शेयरों में गिरावट और 59 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
एमएंडएम, अदानी पोर्ट, भारती एयरटेल, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक इंडेक्स में प्रमुख लाभ प्राप्त करने वालों में से हैं। जबकि यस बैंक, कोल इंडिया और ज़ी एंटरटेनमेंट में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
Created On :   30 Dec 2019 9:40 AM IST
Next Story