Closing Bell: सेंसेक्स 460 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,120 के निचे बंद हुआ

By - Bhaskar Hindi |27 Jan 2020 12:21 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स 460 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,120 के निचे बंद हुआ
हाईलाइट
- निफ्टी 129.30 अंक या 1.06% नीचे गिरकर 12
- 119 पर बंद
- सेंसेक्स 458.07 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 41
- 155.12 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 458.07 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 41,155.12 पर और निफ्टी 129.30 अंक या 1.06% नीचे गिरकर 12,119 पर बंद हुआ है। लगभग 1052 शेयरों में तेजी, 1452 शेयरों में गिरावट और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में गिरावट रही
निफ्टी में वेदांता, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक गिरावट में बंद हुए। जबकि डॉ. रेड्डीज लैब्स, एम एंड एम, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट और आयशर मोटर्स तेजी में बंद हुए। वहीं सेक्टरों में मेटल इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट रही। बैंक, एनर्जी, एफएमसीजी, इंफ्रा और आईटी में भी गिरावट देखने को मिली। जबकि फार्मा इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा।
Created On :   27 Jan 2020 9:35 AM IST
Next Story