Closing Bell: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,680 के नीचे

By - Bhaskar Hindi |26 Feb 2020 10:46 AM IST
Closing Bell: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,680 के नीचे
हाईलाइट
- निफ्टी 119.40 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 11678.50 पर बंद
- सेंसेक्स 392.24 अंक या 0.97% की गिरावट के साथ 39888.96 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 392.24 अंक या 0.97% की गिरावट के साथ 39888.96 पर और निफ्टी 119.40 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 11678.50 पर बंद हुआ। लगभग 823 शेयरों में तेजी, 1601 शेयरों में गिरावट आई है और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में गिरावट
निफ्टी पर सन फार्मा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट रही। जबकि यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एसबीआई, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक में तेजी रही। सेक्टरों में एनर्जी, इन्फ्रा, आईटी, मेटल, फार्मा और ऑटो इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिरा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी नीचे रहा।
Created On :   26 Feb 2020 9:38 AM IST
Next Story