Opening Bell: सेंसेक्स 310 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,125 के पार

- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की बढ़त के साथ 71.24 के स्तर पर खुला
- निफ्टी 94.30 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 12
- 125.80 पर
- सेंसेक्स 309.12 अंक या 0.75% बढ़कर 41
- 288.74 पर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 309.12 अंक या 0.75% बढ़कर 41,288.74 पर और निफ्टी 94.30 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 12,125.80 पर खुला है। लगभग 527 शेयरों में तेजी, 149 शेयरों में गिरावट आई है और 24 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में तेजी
आईटीसी, गेल, आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया और आईओसी इंडेक्स में प्रमुख लाभार्थियों में से हैं। जबकि यूपीएल और भारती एयरटेल में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
5 पैसे मजबूत होकर 71.24 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की बढ़त के साथ 71.24 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 71.29 के स्तर पर बंद हुआ था।
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 162.23 अंक की गिरावट के साथ 40,979.62 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 40,798.98 तक फिसल गया था। वहीं निफ्टी 66.85 अंक की गिरावट के साथ 12,031.50 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 11,990.75 का निचला स्तर छुआ था।
Created On :   11 Feb 2020 9:35 AM IST