Fuel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, जानें आज है पेट्रोल-डीजल की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों दुनिया में कच्चे तेल के उत्पादक प्रमुख देशों के संगठन ने OPEC+ ने उत्पादन में की जा रही कटौती को अप्रैल महीने में भी जारी रखने का फैसला लिया है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि घरेलू बाजार में लगातार 10 वें दिन राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (09 मार्च, मंगलवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल के दाम 23 24 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि डीजल के दाम 15 से 16 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। जानकारों का मानना है कि यदि भारत में सरकार ने टैक्सेज में कटौती नहीं की तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हो सकता है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी में सुस्ती जारी
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
91.17 रुपए प्रति लीटर |
81.47 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई |
97.57 रुपए प्रति लीटर |
88.60 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता |
91.35 रुपए प्रति लीटर |
84.35 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई |
93.11 रुपए प्रति लीटर |
86.45 रुपए प्रति लीटर |
क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम? निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
Created On :   9 March 2021 8:52 AM IST