Fuel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (02 मार्च, मंगलवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि इससे पहले लगातार कीमतें बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि फरवरी के शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों लगातार बढ़ाई गई। बीते माह में दोनों ईंधन के भाव करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में ईंधन के दाम और भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...
ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
91.17 रुपए प्रति लीटर |
81.47 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई |
97.57 रुपए प्रति लीटर |
88.60 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता |
91.35 रुपए प्रति लीटर |
84.35 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई |
93.11 रुपए प्रति लीटर |
86.45 रुपए प्रति लीटर |
विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   2 March 2021 8:47 AM IST