सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 18,000 के करीब खुला

- निफ्टी 0.30 पॉइंट बढ़कर 17944.50 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 49.85 अंक बढ़कर 61052.42 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (20 फरवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 49.85 अंक यानी कि 0.08% बढ़कर 61052.42 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.30 पॉइंट यानी कि 0.00% बढ़कर 17944.50 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1331 शेयरों में तेजी आई, 786 शेयरों में गिरावट आई और 178 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्प और बजाज फिनसर्व निफ्टी पर प्रमुख लाभ में थे, जबकि सिप्ला, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, विप्रो और डिविस लैब्स के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (17 फरवरी 2023, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 321.96 अंक यानी कि 0.53% नीचे 60,997.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85.80 पॉइंट यानी कि 0.48% नीचे 17,950 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 316.94 अंक यानी कि 0.52% नीचे 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 91.65 पॉइंट यानी कि 0.51% नीचे 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   20 Feb 2023 10:15 AM IST