बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसक्स 827 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के ऊपर खुला

- निफ्टी 241.00 अंक ऊपर 18269.20 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 827.54 अंक बढ़कर 61441.24 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (11 नवंबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 827.54 अंक यानी कि 1.37% बढ़कर 61441.24 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 241.00 अंक यानी कि 1.34% ऊपर 18269.20 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1686 शेयरों में तेजी आई है, 364 शेयरों में गिरावट आई है जबकि 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अपोलो अस्पताल निफ्टी पर प्रमुख लाभ में थे, जबकि हारे हुए आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (10 नवंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 302.97 अंक यानी कि 0.50% नीचे 60730.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 95.80 अंक यानी कि 0.53% की गिरावट के साथ 18061.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। सेंसेक्स 419.85 अंक यानी कि 0.69% नीचे 60,613.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128.80 अंक यानी कि 0.71% की गिरावट के साथ 18,028.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   11 Nov 2022 9:51 AM IST