बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के करीब

- निफ्टी की शुरुआत 17
- 800 के करीब हुई
- सेंसेक्स 200 अंक की बढ़त के साथ खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक ऊपर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 263.45 अंक यानी कि 0.44% की बढ़त के साथ 60,020.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी की शुरुआत भी 17,800 के करीब हुई। फिलहाल निफ्टी 81.10 अंक यानी कि 0.46% की बढ़त के साथ 17,818.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (27 अक्टूबर 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 388.86 अंक यानी कि 0.65% ऊपर 59932.82 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी कि 0.55% की बढ़त के साथ 17754 के ऊपर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 212.88 अंक यानी कि 0.36% ऊपर 59,756.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 80.60 अंक यानी कि 0.46% की बढ़त के साथ 17,736.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   28 Oct 2022 10:11 AM IST