सेंसेक्स 334 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी 17400 के पार

- निफ्टी 91.60 अंक की बढ़त के साथ 17479.80 पर खुला
- सेंसेक्स 334.22 अंक बढ़कर 58684.75 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (04 अगस्त 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 334.22 अंक यानी कि 0.57% बढ़कर 58684.75 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.60 अंक यानी कि 0.53% की बढ़त के साथ 17479.80 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1408 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 384 शेयरों में गिरावट आई जबकि 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, श्री सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक प्रमुख लाभ में थे, जबकि हारे हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ओएनजीसी और डिविस लैब्स थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन ( 03 अगस्त 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 155.47 अंक बढ़कर 58291.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 17380.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 214.17 अंक यानी कि 0.37% बढ़कर 58,350.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 42.70 अंक यानी कि 0.25% की बढ़त के साथ 17,388.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   4 Aug 2022 9:56 AM IST