सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी लुढ़का

- निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18
- 037 के साथ खुला
- सेंसेक्स 300.50 अंकों की गिरावट के साथ 60
- 609.78 के साथ खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 दिसंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 300.50 अंकों की गिरावट के साथ 60,609.78 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18,037 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 दिसंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 132.86 अंक यानी कि 0.22% नीचे 60794.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41.80 पॉइंट यानी कि 0.23% नीचे 18090.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 17.15 अंक यानी कि 0.028% नीचे 60,910.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9.80 पॉइंट यानी कि 0.054% नीचे 18,122.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   29 Dec 2022 10:16 AM IST