सेंसेक्स 116 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17900 से नीचे

- निफ्टी 25.20 अंक नीचे 17889 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 116.07 अंक नीचे 59999.41 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (11 जनवरी 2023, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 116.07 अंक यानी कि 0.19% नीचे 59999.41 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.20 अंक यानी कि 0.14% नीचे 17889 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1252 शेयर उन्नत हुए, 634 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड कॉर्प प्रमुख लाभ में थे, जबकि भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डिविस लैब्स के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (10 जनवरी 2023, मंगलवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 146.37 अंक यानी कि 0.24% की गिरावट के साथ 60600.94 के स्तर पर और निफ्टी 33.60 पॉइंट यानी कि 0.19% की गिरावट के साथ 18067.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 631.83 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,115.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 187.05 पॉइंट यानी कि 1.03% की गिरावट के साथ 17,914.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   11 Jan 2023 9:22 AM IST