बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 248 ऊपर खुला, निफ्टी 16600 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (22 जुलाई 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 248.37 अंक यानी कि 0.45% ऊपर 55930.32 के स्तर पर खुला।।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.10 अंक यानी कि 0.45% की बढ़त के साथ 16679.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1372 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 370 शेयरों में गिरावट आई जबकि 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर यूपीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एमएंडएम प्रमुख लाभ में थे, जबकि इंफोसिस, ओएनजीसी, एलएंडटी और अपोलो अस्पताल के शेयर में गिरावट रही।
बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 जुलाई 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 102.97 अंक गिरकर 55294.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 31.90 अंक गिरावट के साथ 16488.90 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 284.42 अंक यानी कि 0.51% की बढ़त के साथ 55,681.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 84.40 अंक यानी कि +0.51% की बढ़त के साथ 16,605.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   22 July 2022 11:34 AM IST