2022 के आखिरी कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 159 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

- निफ्टी 43.50 पॉइंट यानी कि 0.24% बढ़कर 18234.50 पर खुला
- सेंसेक्स 159.78 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 61293.66 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार वर्ष 2022 के आखिरी कारोबारी सत्र और कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (30 दिसंबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 159.78 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 61293.66 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.50 पॉइंट यानी कि 0.24% बढ़कर 18234.50 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1636 शेयरों में तेजी आई, 373 शेयरों में गिरावट आई और 96 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और विप्रो प्रमुख लाभ में थे, जबकि हारने वालों में एमएंडएम, नेस्ले इंडिया, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (29 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 300.50 अंकों की गिरावट के साथ 60,609.78 के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18,037 के साथ खुला था।
जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 223.60 अंकों यानी कि 0.37% की बढ़त के साथ 61,133.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 68.50 अंकों यानी कि 0.38% की बढ़त के साथ 18,191.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   30 Dec 2022 10:47 AM IST