बाजार में बहार, सेंसेक्स 511 उछलकर 60 हजार के पार खुला, निफ्टी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (31 अक्टूबर 2022, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 511.45 अंक यानी कि 0.85% ऊपर 60471.30 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 147.80 अंक यानी कि 0.83% की बढ़त के साथ 17934.60 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1573 शेयरों में तेजी आई, 597 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभार्थियों में से थे, जबकि केवल हारने वाला एनटीपीसी रहा।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 200 अंकों की तेजी के साथ खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत भी 17,800 के करीब हुई थी। सेंसेक्स को जहां 263.45 अंक की बढ़त के साथ 60,020.29 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया था। वहीं निफ्टी 81.10 अंक की बढ़त के साथ 17,818.05 के स्तर पर था।
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स जहां 203.01 अंक यानी कि 0.34% की बढ़त के साथ 59,959.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.85 अंक यानी कि 0.28% की बढ़त के साथ 17,786.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   31 Oct 2022 9:53 AM IST