नए साल में बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 207 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी रही

- निफ्टी 57.25 की बढ़त के साथ 18
- 162.55 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 207.22 अंक की बढ़त के साथ 61
- 047.96 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नए वर्ष में देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 जनवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 207.22 अंक यानी कि 0.34% की बढ़त के साथ 61,047.96 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.25 पॉइंट यानी कि 0.32% की बढ़त के साथ 18,162.55 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (30 दिसंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 159.78 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 61293.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.50 पॉइंट यानी कि 0.24% बढ़कर 18234.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 293.14 अंक यानी कि 0.48% गिरावट के साथ 60,840.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85.70 पॉइंट यानी कि 0.47% गिरावट के साथ 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   2 Jan 2023 10:31 AM IST