बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 122 अंक उछला, निफ्टी 18600 के पार

- निफ्टी 37.30 अंक बढ़कर 18646.60 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 122.80 अंक बढ़त के साथ 62693.48 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (09 दिसंबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 122.80 अंक यानी कि 0.20% बढ़त के साथ 62693.48 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.30 अंक यानी कि 0.20% बढ़कर 18646.60 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (08 दिसंबर 2022, गुरुवार) मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 44.54 अंक यानी कि 0.07% नीचे 62366.14 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12.70 पॉइंट यानी कि 0.07% नीचे 18547.80 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 160.00 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 62,570.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 48.85 पॉइंट यानी कि 0.26% की बढ़त के साथ 18,609.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   9 Dec 2022 9:58 AM IST