सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 17,600 के आसपास खुला

- निफ्टी 64.10 पॉइंट बढ़कर 17
- 575.40 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 202.74 अंक बढ़कर 59
- 808.54 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी (24 फरवरी 2023, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 202.74 अंक यानी कि 0.34% बढ़कर 59,808.54 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 64.10 पॉइंट यानी कि 0.37% बढ़कर 17,575.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1330 शेयरों में तेजी आई, 485 शेयरों में गिरावट आई और 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो प्रमुख लाभ में थे, जबकि ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयर लाल निशान पर रहे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (23 फरवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 39.24 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 59,784.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.70 पॉइंट यानी कि 0.04% बढ़कर 17,561 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 139.18 अंक यानी कि 0.23% गिरकर 59,605.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.05 पॉइंट यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   24 Feb 2023 10:17 AM IST