सेंसेक्स में 120 अंकों की बढ़त, निफ्टी 17400 के पार खुला

- निफ्टी 32.90 अंक बढ़त के साथ 17
- 445.80 पर खुला
- सेंसेक्स 120.27 अंक बढ़कर 59
- 255.40 स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (13 मार्च 2023, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 120.27 अंक यानी कि 0.20% बढ़कर 59,255.40 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.90 अंक यानी कि 0.19% की बढ़त के साथ 17,445.80 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (10 मार्च 2023, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 655.09 अंक यानी कि 1.10% नीचे 59,151.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 179.60 अंक यानी कि 1.02% नीचे 17,410 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 671.15 अंक यानी कि 1.12% नीचे 59,135.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 176.70 अंक यानी कि 1.00% नीचे 17,412.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 March 2023 10:07 AM IST