सेंसेक्स 129 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी 17 हजार के पार रहा

- निफ्टी 17.20 अंक चढ़कर 17
- 094.10 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 129.66 अंक चढ़कर 58
- 054.94 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (24 मार्च 2023, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 129.66 अंक यानी कि 0.22% चढ़कर 58,054.94 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.20 अंकों यानी कि 0.10% की बढ़त के साथ से 17,094.10 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (23 मार्च 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 283.40 अंक यानी कि 0.49% नीचे 57,931.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.90 अंक यानी कि 0.49% नीचे 17,067 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 289.31 अंक यानी कि 0.50% नीचे 57,925.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 75.00 अंक यानी कि 0.44% नीचे 17,076.90 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   24 March 2023 9:54 AM IST