गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 81.70 अंक नीचे 17430.60 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 227.42 अंक नीचे 58879.77 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (20 अक्टूबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 227.42 अंक यानी कि 0.38% नीचे 58879.77 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 81.70 अंक यानी कि 0.47% की गिरावट के साथ 17430.60 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 755 शेयरों में तेजी देखने को मिली, 1100 शेयरों में गिरावट आई जबकि 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर नेस्ले इंडिया, एचयूएल, आईटीसी, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ में थे, जबकि हारे हुए थे इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 अक्टूबर 2022, बुधवार) बाजार बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़ देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी भी 17550 के स्तर पर खुला था। जबकि बात करें बीते कारोबारी दिन (18 अक्टूबर 2022, मंगलवार) की तो बाजार बढ़त के साथ खुला था।
जबकि शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 146.59 अंक यानी कि 0.25% की बढ़त के साथ 59,107.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 25.30 अंक यानी कि 0.14% की बढ़त के साथ 17,512.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   20 Oct 2022 9:35 AM IST