गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 189 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 54.30 अंक की गिरावट के साथ 17890 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 189.02 अंक की गिरावट के साथ 60071.11 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (18 अगस्त 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.02 अंक यानी कि 0.31% की गिरावट के साथ 60071.11 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 54.30 अंक यानी कि 0.30% की गिरावट के साथ 17890 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (17 अगस्त 2022, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 64.90 अंक ऊपर 59907.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.40 अंक की बढ़त के साथ 17844.70 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 417.92 अंक यानी कि 0.70% ऊपर 60,260.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.00 अंक यानी कि 0.67% की बढ़त के साथ 17,944.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   18 Aug 2022 9:53 AM IST