सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 53 अंक लुढ़का, निफ्टी 18400 पर रहा

- निफ्टी 16.60 पॉइंट की गिरावट के साथ 18467.50 पर खुला
- सेंसेक्स 53.53 अंक की गिरावट के साथ 62219.15 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर एशियाई बाजारों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (25 नवंबर 2022, शुक्रवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 53.53 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 62219.15 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.60 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18467.50 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1320 शेयरों में तेजी आई, 760 शेयरों में गिरावट आई और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर लार्सन एंड टुब्रो, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक और हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख लाभ में थे, जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, बीपीसीएल, ओएनजीसी, अदानी एंटरप्राइजेज और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबार दिन (24 नवंबर 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 145 अंकों की बढ़त के साथ 61656 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 59 अंकों के उछाल के साथ 18326 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 762.10 अंकों यानी कि 1.24% की बढ़त के साथ 62,272.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 216.85 अंकों यानी कि 1.19% की उछाल के साथ 18,484.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   25 Nov 2022 9:42 AM IST