गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 431 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 122 अंक नीचे 18374.60 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 431.33 अंक नीचे 61750.34 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (12 दिसंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 431.33 अंक यानी कि 0.69% नीचे 61750.34 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 122 अंक यानी कि 0.66% नीचे 18374.60 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1090 शेयरों में तेजी आई, 1101 शेयरों में गिरावट आई और 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर रहे। जबकि कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी हरे निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (09 दिसंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 122.80 अंक यानी कि 0.20% बढ़त के साथ 62693.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 37.30 अंक यानी कि 0.20% बढ़कर 18646.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 389.01 अंक यानी कि 0.62% गिरकर 62,181.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 112.75 अंक यानी कि 0.61% गिरकर 18,496.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   12 Dec 2022 9:54 AM IST