गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 260 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 77.90 अंक की गिरावट के साथ 18
- 337 पर खुला
- सेंसेक्स 260.92 अंक की गिरावट के साथ 61
- 538 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (16 दिसंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 260.92 अंक यानी कि 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,538 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 77.90 अंक यानी कि 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18,337 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबारी के दौरान करीब 996 शेयरों में तेजी आई, 1091 शेयरों में गिरावट आई और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (15 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 76.96 अंक यानी कि 0.12% नीचे 62600.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक यानी कि 0.08% नीचे 18646.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 878.88 अंक यानी कि 1.40% नीचे 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245.40 अंक यानी कि 1.32% नीचे 18,414.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 Dec 2022 10:02 AM IST