गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 164 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 18398 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (16 नवंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 18398 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान ऑटो, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। इस दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डी, मारुति, टाइटन और सनफार्मा जैसे शेयरों में तेजी रही। वहीं नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड जैसे शेयरों में गिरावट रही।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (15 नवंबर 2022, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 85.17 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 61,709.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.10 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 18,353.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 248.84 अंक यानी कि 0.40% बढ़कर 61,872.992 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 74.25 अंक यानी कि 0.41% बढ़कर 18,403.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 Nov 2022 9:59 AM IST