सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 18400 से नीचे खुला

- निफ्टी 45.90 पॉइंट नीचे 18363.80 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 130.38 अंक नीचे 61850.34 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (17 नवंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 130.38 अंक यानी कि 0.21% नीचे 61850.34 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.90 पॉइंट यानी कि 0.25% नीचे 18363.80 के स्तर पर खुला। इस दौरान करीब 1001 शेयरों में तेजी आई, 949 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 18398 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 107.73 अंक यानी कि 0.17% की बढ़त के साथ 61,980.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.25 अंक यानी कि 0.03% की गिरावट के साथ 18,409.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Nov 2022 9:53 AM IST