सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 18,000 के करीब खुला

- निफ्टी 18
- 000 के करीब खुला
- सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (03 नवंबर 2022, गुरुवार) को गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 88.98 अंक यानी कि 0.15% नीचे 60,817.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18,000 के करीब खुला। फिलहाल, निफ्टी 32.75 अंक यानी कि 0.18% नीचे 18,050.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (02 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1.84 अंक यानी कि 0.00% नीचे 61119.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.40 अंक यानी कि 0.00% नीचे 18145 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 215.26 अंक यानी कि 0.35% नीचे 60,906.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 62.55 अंक यानी कि 0.34% नीचे 18,082.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   3 Nov 2022 9:38 AM IST