उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

- निफ्टी 36.95 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 856.50 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 123.52 अंक की गिरावट के साथ 60
- 682.70 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (10 फरवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 123.52 अंक यानी कि 0.20% की गिरावट के साथ 60,682.70 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.95 पॉइंट यानी कि 0.21% की गिरावट के साथ 17,856.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 95.02 अंक यानी कि 0.16% की गिरावट के साथ 60711.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 44.20 पॉइंट यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 17849.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 142.43 अंक यानी कि 0.23% बढ़कर 60,806.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 21.75 अंक यानी कि 0.12% बढ़कर 17,893.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 Feb 2023 3:58 PM IST