सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17400 के आसपास खुला

- निफ्टी 69.10 अंक नीचे 17
- 396.70 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 238.89 अंक नीचे 59
- 225.04 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (27 फरवरी 2023, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 238.89 अंक यानी कि 0.40% नीचे 59,225.04 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 69.10 अंक यानी कि 0.40% नीचे 17,396.70 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 929 शेयरों में तेजी आई, 1124 शेयरों में गिरावट आई और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान बजाज ऑटो, अदानी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल सहित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (24 फरवरी 2023, शुक्रवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 202.74 अंक यानी कि 0.34% बढ़कर 59,808.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.10 पॉइंट यानी कि 0.37% बढ़कर 17,575.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 141.87 अंक यानी कि 0.24% गिरकर 59,463.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.45 पॉइंट यानी कि 0.26% गिरकर 17,465.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   27 Feb 2023 9:52 AM IST