सेंसेक्स में 95 अंकों की गिरावट, निफ्टी के साथ 17,900 से नीचे खुला

- निफ्टी 44.20 पॉइंट की गिरावट के साथ 17849.30 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 95.02 अंक की गिरावट के साथ 60711.20 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (10 फरवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 95.02 अंक यानी कि 0.16% की गिरावट के साथ 60711.20 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.20 पॉइंट यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 17849.30 के स्तर पर खुला।
शुरआती कारोबार के दौरान करीब 1128 शेयरों में तेजी आई, 846 शेयरों में गिरावट आई और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, यूपीएल, एमएंडएम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ में थे, जबकि हारने वाले अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंफोसिस थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 113.19 अंक यानी कि 0.19% नीचे 60550.60 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.50 अंक यानी कि 0.28% नीचे 17821.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 142.43 अंक यानी कि 0.23% बढ़कर 60,806.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 21.75 अंक यानी कि 0.12% बढ़कर 17,893.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 Feb 2023 9:49 AM IST