सेंसेक्स में 90 अंक की गिरावट, निफ्टी 17000 के नीचे खुला

- निफ्टी 23.20 पॉइंट की गिरावट के साथ 16
- 949 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 90.13 अंक की गिरावट के साथ 57
- 465.77 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (16 मार्च 2023, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 90.13 अंक यानीकि 0.16% की गिरावट के साथ 57,465.77 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.20 पॉइंट यानी कि 0.14% की गिरावट के साथ 16,949 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 797 शेयरों में तेजी, 987 शेयरों में गिरावट और 113 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और ओएनजीसी प्रमुख थे, जबकि लाभ में बीपीसीएल, पावर ग्रिड, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (15 मार्च 2023, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 565.24 अंक यानी कि 0.98% बढ़कर 58,465.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक यानी कि 0.97% बढ़कर 17,208 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 344.29 अंक यानी कि 0.59% नीचे 57,555.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 71.15 अंक यानी कि 0.42% गिरावट के साथ 16,972.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 March 2023 10:04 AM IST