सेंसेक्स में 263 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17,750 के आसपास खुला

- निफ्टी 67.70 अंक की गिरावट के साथ 17
- 759 पर खुला
- सेंसेक्स 263.92 अंक की गिरावट के साथ 60
- 408.80 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (22 फरवरी 2023, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 263.92 अंक यानी कि 0.43% की गिरावट के साथ 60,408.80 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.70 पॉइंट यानी कि 0.38% की गिरावट के साथ 17,759 पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 689 शेयरों में तेजी आई, 1196 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो शामिल थे, जबकि कोल इंडिया, ब्रिटानिया, हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त रही।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 फरवरी 2023, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 139.96 अंक यानी कि 0.23% बढ़कर 60,831.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.60 अंक यानी कि 0.22% बढ़कर 17,884.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 18.82 अंक यानी कि 0.03% गिरकर 60,672.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 17.90 अंक यानी कि 0.10% की गिरावट के साथ 17,826.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   22 Feb 2023 9:52 AM IST