गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 301 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

- निफ्टी 91.10 पॉइंट की गिरावट के साथ 18329.40 पर खुला
- सेंसेक्स 301.64 अंक नीचे 61504.55 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (20 दिसंबर 2022, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स सेंसेक्स 301.64 अंक यानी कि 0.49% नीचे 61504.55 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.10 पॉइंट या 0.49% की गिरावट के साथ 18329.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1126 शेयरों में तेजी आई, 850 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से मारुति सुजुकी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लाल निशान पर रहे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 दिसंबर 2022, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 68 अंकों की तेजी के साथ 61405 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18288 पर खुला था
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में तेजी देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 468.38 अंकों यानी कि 0.76% की तेजी के साथ 61,806.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 151.45 अंकों यानी कि 0.83% की तेजी के साथ 18,420.45 पर बंद हुआ था।
Created On :   20 Dec 2022 9:56 AM IST