बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 64 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

- निफ्टी 24 अंक की बढ़त के साथ 17
- 093 पर खुला
- सेंसेक्स 64 अंक की बढ़त के साथ 57039.68 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (04 मई 2022, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 64 अंक यानी कि 0.11 प्रतिशत बढ़त के साथ 57039.68 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24 अंक यानी कि 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1502 शेयर में बढ़त देखी गई। वहीं 486 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, ईद से पहले बीते सत्र (02 मई 2022, सोमवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 483 अंक की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 145 अंक की गिरावट के साथ 16,958 के स्तर पर खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट रही। इस दौरान सेंसेक्स 84.88 अंकों यानी कि 0.15 % की गिरावट के साथ 56975.99 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 33.45 अंको यानी कि 0.20 % की गिरावट के साथ 17069.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   4 May 2022 10:03 AM IST