मामूली गिरावट पर हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले

- निफ्टी 1.60 अंक की गिरावट के साथ 17
- 763 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 3.64 अंक की गिरावट के साथ 60
- 503.26 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 फरवरी 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 3.64 अंक यानी कि 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,503.26 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.60 अंक यानी कि 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 17,763 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1313 शेयरों में तेजी आई, 775 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (06 फरवरी 2023, सोमवार) गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 108.63 अंक यानी कि 0.18% नीचे 60733.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 45.00 अंक यानी कि 0.25% नीचे 17809 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 334.98 अंक यानी कि 0.55% नीचे 60,506.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.45 अंक यानी कि 0.50% नीचे 17,764.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 Feb 2023 10:06 AM IST