आमजन को नहीं मिली कोई राहत, जानें पेट्रोल- डीजल के नए रेट

- डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमत तय की जाती हैं। हालांकि, अधिकांश यह उस समय नजर आता है जब कच्चे तेल के भाव बढ़े हुए होते हैं। फिलहाल, कच्चा तेल 7 माह के निचले स्तर से होकर गुजरा है। लेकिन भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (28 सितंबर 2022, बुधवार) भी आमजन को कोई राहत नहीं दी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में लगातार गिरावट के बावजूदस कंपनियों ने बीते 3 माह में आमजन को राहत के नाम पर सिर्फ दाम में स्थिरता दी है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी।सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। इसके तुरंत बाद कुछ राज्य सरकारों ने भी वैट कम किया था। आइए जानते हैं आज के रेट...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   28 Sept 2022 9:17 AM IST