पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम हो गए जारी, टैंक फुल कराने से पहले जानें आपके शहर की कीमतें

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ है
- पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से इन दिनों राहत मिली हुई है। आमजन की जेब पर लगातार बढ़ रहे भार को फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने स्थिर कर दिया है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (28 जून 2022, मंगलवार) सुबह वाहन ईंधन की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। यह स्थिति करीब दो माह से भी अधिक समय से बनी हुई है, जब सरकारी तेल कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
आपको बता दें कि, आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए बीते माह 21 मई को एक्साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। लेकिन वर्तमान में
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वाहन ईंधन के रेट आने वाले दिनों में बढ़ाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं देश के महानगरों में आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   28 Jun 2022 9:12 AM IST