पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इन दिनों आमजनता को राहत मिली हुई है। हालांकि राहत सिर्फ रेट में स्थिरता की है। दरअसल, लंबे समय से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने सिर्फ कच्चे तेल में तेजी आने पर भाव बढ़ाने का काम किया। जिसके बाद 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।
सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। लेकिन कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव अब तक नहीं किया है। ऐसे में दाम में स्थिरता आज (26 जुलाई 2022, मंगलवार) भी बनी हुई है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   26 July 2022 9:33 AM IST