कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर के ऊपर पहुंची, आज इतनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

- डीजल के रेट में भी नहीं कोई फेरबदल
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर के ऊपर है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते माना जा रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव पर भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (24 जून 2022, शुक्रवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई संशोधन नहीं किया है।
बता दें कि, वाहन ईंधन के रेट में स्थिरता का यह दौर करीब 2 माह से अधिक समय से बना हुआ है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए बीते माह 21 मई को एक्साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। आइए जानते हैं देश के महानगरों में आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   24 Jun 2022 9:15 AM IST