कच्चे तेल में गिरावट तो जनता को दाम में स्थिरता की राहत, जानें पेट्रोल- डीजल की लेटेस्ट कीमतें

- डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम जस के तस बने हुए हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने करीब 3 माह से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। जब कंपनियों ने कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर वाहन ईंधन के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी। हालांकि, बीते कई दिनों से क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ है, लेकिन कंपनियों ने राहत के नाम पर जनता को सिर्फ कीमतों में स्थिरता थमा दी है।
आपको बता दें कि, आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल बात करें आज (23 अगस्त 2022, मंगलवार) की तो हालात जस के तस हैं। यानी के वाहन ईंधन पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं कीमतें...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   23 Aug 2022 9:47 AM IST