कच्चे तेल में उतार- चढ़ाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंदी की आहट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। कुछ दिन पहले 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जाने वाले कच्चे तेल में अब तेजी देखी जा रही है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (22 जुलाई 2022, शुक्रवार) भी वाहन ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि आज भी पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है। हालांकि, 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। आइए जानते हैं लेटेस्ट दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   22 July 2022 10:57 AM IST