पेट्रोल-डीजल के दाम हो गए अपडेट, जानें आपके शहर में आज कितनी चुकाना होगी कीमत

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इस बीच कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में वाहन ईंधन के दाम में कटौती को लेकर अब विपक्ष द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में के मुद्दा उठाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इसका कोई सकारात्मक असर पड़ेगा या सरकार और कंपनियां आमजन की उम्मीदों पर पानी फेरेंगी।
फिलहाल, बात करें आज (21 दिसंबर 2022, बुधवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने किसी तरह हा बदलाव वाहन ईंधन के दाम में नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   21 Dec 2022 11:18 AM IST